Posts

पीएम मोदी कर सकते हैं ट्रेन 18 का सफर, 2 फरवरी से शुरू होगा टाइम ट्रायल 

Image
PM Modi will starts train 18  ट्रेन 18बनकर तैयार है। दिल्ली रेल मंडल इसे वंदेमातरम ट्रेन के नाम से चलाने की पूरी तैयारी कर चुका है। पर इससे पहले दिल्ली रेल मंडल नई दिल्ली से वाराणसी के बीच अंतिम टाइम ट्रायल करना चाहती है।  रेलवे सूत्रों का कहना है कि ट्रायल टाइम के बाद पीएम कभी भी ट्रेन18 को हरी झंडी दिखा सकते है। ट्रेन 18 का परिचालन प्रधानमंत्री से समय नहीं मिल पाने के कारण रूका हुआ है। जैसे ही प्रधान मंत्री कार्यालय से हरी झंडी मिलती है ट्रेन का परिचालन शुरु कर दिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि चार से10फरवरी के बीच बोर्ड से ट्रेन परिचालन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस गाड़ी को नई दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना करेंगे। संभावना है कि प्रधानमंत्री ट्रेन 18में बैठकर अपने चुनावी क्षेत्र वाराणसी पंहुचे। from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2WzRUAz

नई ई-कॉमर्स FDI पॉलिसी 1 फरवरी से लागू, नहीं मिलेंगे एक्सक्लूसिव बिक्री/ऑफर्स और डील्स

Image
New e commerce fdi policy: प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) वाली ई-कॉमर्स सेक्टर की कंपनियों पर नए नियम एक फरवरी से लागू हो जाएंगे। इससे जहां घरेलू कारोबार को फायदा होगा, वहीं उपभोक्ताओं को कम च्वाइस मिलेगी और ज्यादा कीमत चुकानी होगी। दरअसल नए नियम के दायरे में एफडीआई वाली ई-कॉमर्स कंपनियों ऐसे प्रोडक्ट की बिक्री नहीं कर पाएंगी, जिन कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी है।  from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2RrVHwg

वित्त वर्ष 2018 के लिए सरकार ने बढ़ाया GDP अनुमान, 7.2% रह सकती है ग्रोथ

Image
बजट से एक दिन पहले गुरुवार को सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है, जो अभी तक 6.7 फीसदी था। सेंट्रल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस (Central Statistics Office) ने यह अनुमान जारी किया है। from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2WzRMkz

बजट से एक दिन पहले मिली बड़ी सौगात, LPG सिलिंडर हुआ इतना सस्ता

Image
New LPG cylinder rates in Delhi : बजट से पहले लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने एलपीजी सिलिंडर की कीमतें घटा दी हैं। गैर सब्सिडी वाले गैस सिलिंडर की कीमत में 30 रुपए घटाए गए हैं, जबकि सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत में 1.40 रुपए की कमी आई है।  from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2Rug4so

Budget 2019 : गांवों को लुभाएगी मोदी सरकार, रूरल सेक्टर को मिल सकते हैं 1.3 लाख करोड़ 

Image
Budget 2019 : Govt will focus on rural development  मोदी सरकार अपने आखिरी बजट में ग्रामीणों को लुभाने के लिए बड़ा दांव चल सकती है। इसके लिए अगले साल ग्रामीण कल्याण योजनाओं पर 16 फीसदी अधिक खर्च करने की घोषणा की जा सकती है। शुक्रवार को पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट को 1.3 लाख करोड़ रुपए की घोषणा की जा सकती है, जो चालू वित्त वर्ष में 1.12 लाख करोड़ रुपए है।  from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2Bej1YT

नोएडा को एक और मेट्रो की सौगात, ग्रेनो वेस्ट से नॉलेज पार्क तक बनेगी नई लाइन

Image
greno west metro to be started by 2020  नोएडा सेक्टर 71 से ग्रेटर नोएडा जाने वाले यात्रियों का सफर जल्द ही आसान होने वाला है। हाल ही में हुई ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इसे 30 दिसंबर 2020 तक चलाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ नरेंद्र भूषण ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो के लिए शासन से जल्द प्रस्ताव पास होने की उम्मीद है। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अथॉरिटी ने इसे 30 दिसंबर 2020 तक चालू करने का लक्ष्य रखा है। from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2Tpi0V1

इस तारीख से आम लोग कर पाएंगे Train-18 में सफर, मात्र 8 घंटे का सफर होगा दिल्ली से वाराणसी का

Image
जल्द ही आम लोगों के लिए भारतीय रेलवे की सबसे आधुनिक और तेज रफ्तार ट्रेन ‘Train 18’की सेवा शुरू होने जा रही है। ट्रेन-18 का नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2 फरवरी को टाइम ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल के दौरान रेलगाड़ी को निर्धारित समय में नई दिल्ली से वाराणसी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2BbmdET