
टेलीकॉम बाजार में उतरने के बाद से ही जियो लगातार एक के बाद एक शानदार ऑफर्स पेश करती रही है। जियो ने एक बार फिर से नया ऑफर पेश किया है। इसके तहत कंपनी ने ओप्पो के साथ पार्टनरशिप की है। इस ऑफर के तहत कंपनी ने 4900 रुपए का लाभ देने की बात कही है। 28 जून से शुरू हुए इस ऑफर के तहत अगर कोई जियो का यूजर ओप्पो का फोन खरीदता है तो उसे 3.2 टीबी 4जी डाटा के साथ 4900 रुपए तक का कैशबैक दिया जाएगा। इस ऑफर का लाभ जियो के सभी नए और पुराने सब्सक्राइबर्स उठा सकते हैं।
from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2N7obu1
Comments
Post a Comment