सौभाग्यशाली होती हैं सुनहरी मछलियां, 1.5 लाख में शुरू कर सकते हैं इनका बिजनेस

एक्‍वेरियम में अठखेलियां करती रंग-बिरंगी मछलियां सभी को अच्‍छी लगती हैं। कुछ खास रंग जैसे गोल्‍ड और प्रजाति जैसे मोली आदि को सौभाग्‍य के लिए भी रखा जाता है। सौभाग्‍य की प्रतीक मानी जाने वाली गोल्‍ड फिश आपको दौलतमंद भी बना सकती है। जी हां, हम इससे होने वाले किसी चमत्‍कार की बात नहीं कर रहे बल्कि सजावटी मछलियों के कारोबार को बता रहे हैं। क्‍योंकि, गोल्‍ड फिश और कई सजावटी मछलियों की कीमत 2500 रुपए से 28 हजार रुपए तक होती है। ऐसे में आप एक बार में महज 1 से 1.5 लाख रुपए खर्च कर हर महीने 2 लाख रुपए तक कमा सकते हैं। यदि आप करना चाहते हैं ये बिजनेस तो उठाने होंगे ये कदम... मछलियों की लगती है बोली आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गोल्‍ड एरवॉन जैसी सजावटी मछलियों की तो लोग बोली लगाते हैं। बड़े-बड़े शहरों में बोली में इसकी कीमत 50 हजार रुपए से भी उपर चली जाती है। यही नहीं, एक बार आप अच्‍छी मछलियों का उत्‍पादन करने लगे तो आपके पास विदेशों से भी आर्डर आने लगेंगे। इसके लिए आपको वेबसाइट या किसी अन्‍य ऑनलाइन प्‍लेटफार्म पर अपना प्रचार करना होगा। इन दिनों सजावटी मछलियों का ऑनलाइन बाजार भी बहुत बड़ा है। 1 से 1.5 लाख रुपए है शुरूआती खर्च सजावटी मछलियों की फार्मिंग और इसके बिजनेस के लिए शुरआत में आपको एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च करने होते हैं। इसमें लगभग 50 हजार रुपए 100 वर्गफुट के एक्‍वेरियम पर खर्च करने होंगे और लगभग इतने ही अन्‍य सामान के लिए। इसके अलावा कुछ मुख्‍य प्रजातियों के मछली सीड 100 रुपए से 500 प्रति पीस होता है। सीड आप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके लिए फीमेल और मेल का अनुपात 4:1 रखना होता है।

from RSS Feed – Money Bhaskar https://ift.tt/2TXdxcJ

Comments

Popular posts from this blog

जेवराती मांग आने से महंगा हुआ सोना, एक सप्ताह में इतनी बढ़ गई कीमत

15 हजार में शुरू हो जाएगा सेनेटरी नैपकिन बिजनेस, सरकार दे रही है 90% लोन

जनवरी में लॉन्च होगा दुनिया का पहला पांच कैमरा वाला स्मार्टफोन, हो सकती है इतनी कीमत