RBI की दृष्टिबाधितों के लिए बड़ी पहल, ये डिवाइस हिंदी और अंग्रेजी में देगी नोट के बारे में जानकारी

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया देश के तकरीबन 80 लाख दृष्टिबाधित लोगों के लिए नए साल में सौगात लेकर आ रहा है। बैंक ऐसे मोबाइल फोन आधारित सॉल्यूशन पर काम कर रहा है जिसके जरिए नेत्रहीन भी आसानी से नोट पहचान सकेंगे। फिलहाल 100 रुपए और उससे अधिक के नोटों में प्रिंटिंग बेस्ड आइडेंटिफिकेशन मार्क हैजिससे दृष्टिबाधित लोग उन्हें पहचान सकें। लेकिन बाजार में मौजूद 10, 20, 50 के नोटों में यह सुविधा नहीं है। जून, 2018 में रिजर्व बैंक ने घोषणा की थी कि वह दृष्टिबाधित लोगों की सुविधा के लिए नई डिवाइस या मैकेनिज्म डेवलप करेगा जिससे उन्हें नोट पहचानने में आसानी हो।

from RSS Feed – Money Bhaskar http://bit.ly/2EWaZqm

Comments